हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी। इससे पहले इस प्रकरण में 10 दिसंबर को प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी थी, जिसके बाद न्यायालय द्वारा 16 दिसंबर की तिथि निर्धारित की गई थी। हालांकि अब ताज़ा जानकारी के अनुसार, अगली सुनवाई की तारीख बदलकर 3 फरवरी तय कर दी गई है। जिसे माननीय सुप्रीम कोर्ट की वेब साइट में देखा जा सकता है।रेलवे ने इस मामले में अपना पक्ष मजबूती से रखते हुए करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर अपना स्वामित्व दावा प्रस्तुत किया है। रेलवे के अनुसार इस भूमि पर लगभग 3365 से अधिक अतिक्रमण चिन्हित किए गए हैं, जहां करीब 40 हजार की आबादी निवास कर रही है।मामला हजारों परिवारों से जुड़ा होने के कारण संवेदनशील बना हुआ है। ऐसे में 3 फरवरी को होने वाली सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से इस प्रकरण की दिशा तय होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके
उत्तराखंड : प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: एसआईटी ने दलाल को किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) जो भी है काम निपटा लो, फिर बैंक की हड़ताल ही हड़ताल 
