धराली में आपदा से प्रभावित क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण तथा इस घटना के संभावित कारणों को जानने के लिए शासन के द्वारा गठित विशेषज्ञों की टीम बुधवार को धराली पहॅूंची।
विशेषज्ञों की इस टीम में उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र (ULMMC) के निदेशक शांतनु सरकार, केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान रुड़की (CBRI) के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. डी. पी. कानूनगो, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण(GSI) के निदेशक रवि नेगी, वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक डॉक्टर अमित कुमार एवं ULMMC के प्रधान सलाहकार मोहित कुमार शामिल हैं।
विशेषज्ञों की इस टीम ने आज प्रभावित क्षेत्र में अनेक स्थलों पर जाकर आपदा से हुए नुकसान, उसकी प्रवृत्ति एवं कारणों की मौके पर व्यापक पड़ताल की। टीम ने मलवे के नमूनों को भी परखा तथा खीरगाड के प्रवाह क्षेत्र और मलवे के प्रसार का भी जायजा लिया। विशेषज्ञ टीम ने स्थानीय लोगों से भी घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस टीम के स्थलीय निरीक्षण का सिलसिला गुरूवार को भी जारी रहेगा।
धराली आपदा अपडेट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के अनुरूप जिला प्रशासन के द्वारा धराली गाँव के आपदा प्रभावित 112 परिवारों को रु. 5 लाख प्रति परिवार के दर से तात्कालिक सहायता की धनराशि के चैक वितरित किये जा चुके हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग
हल्द्वानी : अस्पताल के शौचालय में मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने दिया बच्चे को जन्म
उत्तराखंड : यहां प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में दो लेखपाल निलंबित, जांच के लिए संयुक्त समिति गठित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) छात्र संघ चुनाव में अराजकता का प्रचार, लिंगदोह कमेटी की धज्जियां
उत्तराखंड: यहां आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्ता
उत्तराखंड में एक सप्ताह और झेलनी पड़ सकती है बिजली कटौती की मार
उत्तराखंड : पहाड़ों में भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया होगी आसान, छोटे भूखंडों को मिल सकती है बड़ी राहत
उत्तराखंड: 5 अक्टूबर को होगी परख परीक्षा, सरकारी स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर का होगा आकलन
नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी 
