नेपाल के आक्रामक बल्लेबाज दीपेंद्र सिंह ऐरी शनिवार को यहां टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक ओवर में छह छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गये। एरी ने यहां चल रहे ‘एसीसी मेन्स प्रीमियर कप टी20′ अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान मेजबान कतर के खिलाफ यह कारनामा किया। ऐरी से पहले भारतीय दिग्गज युवराज सिंह (टी20 विश्व कप 2007 के दौरान स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ) और वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड (2021 में श्रीलंका के अकिला धनंजय के खिलाफ) एक ओवर में छह छक्के लगा चुके हैं।
चौबीस साल के ऐरी 21 गेंद की पारी में सात छक्के और तीन चौकों की मदद से 64 रन पर नाबाद रहे। उनकी इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से नेपाल ने सात विकेट पर 210 रन बनाये। कतर की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 178 रन बना सकी। नेपाल ने श्रृंखला के शुरूआती मैच में मलेशिया को पांच विकेट से हराया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ऐरी छह गेंद में छह छक्के जड़ने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
