किसान गोष्ठी : गन्ने की उन्नत खेती पर दी जानकारी
किसान गोष्ठी : गन्ने की उन्नत खेती पर दी जानकारी
कालाढूंगी।
दिनांक 10 सितम्बर 2025 को किच्छा शुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम पूरनपुर (चकलुवा) कालाढूंगी, जिला नैनीताल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंतनगर से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने कृषकों को गन्ने की नई उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी दी। साथ ही गन्ने की फसल में लगने वाले कीट व बीमारियों की पहचान और उनकी रोकथाम के उपाय भी बताए।
महेश प्रसाद, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, किच्छा ने गन्ना विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इस दौरान कुछ कृषकों ने उप खाद गोदाम को पूर्व की भांति चकलुवा में संचालित करने की मांग रखी, जिस पर समिति के सचिव एवं अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू ने सहमति जताई।
गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने क्षेत्र में गन्ना बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेयी ने किसानों को मांग पर गन्ना बीज उपलब्ध कराने तथा गर्म नम वायु संयंत्र से बीज उपचारित करने की सलाह दी। साथ ही किसानों और गन्ना विकास विभाग की मांग पर गर्म जल से बीज उपचारित संयंत्र उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
गन्ना समिति हल्द्वानी के अध्यक्ष प्रताप सिंह ने गोष्ठी आयोजन के लिए अधिशासी निदेशक का आभार व्यक्त किया और चोरगलिया एवं हल्दूचौड़ में भी इसी प्रकार की किसान गोष्ठी आयोजित करने का आग्रह किया, जिस पर अधिशासी निदेशक ने सहमति प्रदान की। गोष्टी में चकलुवा क्षेत्र के लगभग चालीस किसानों द्वारा प्रतिभाग लिया गया।
कालाढूंगी। किच्छा शुगर कंपनी लिमिटेड द्वारा ग्राम पूरनपुर (चकलुवा) कालाढूंगी, जिला नैनीताल में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पंतनगर से आए कृषि वैज्ञानिक डॉ. सिद्धार्थ कश्यप ने कृषकों को गन्ने की नई उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी दी। साथ ही गन्ने की फसल में लगने वाले कीट व बीमारियों की पहचान और उनकी रोकथाम के उपाय भी बताए।
महेश प्रसाद, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक, किच्छा ने गन्ना विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी किसानों को दी। इस दौरान कुछ कृषकों ने उप खाद गोदाम को पूर्व की भांति चकलुवा में संचालित करने की मांग रखी, जिस पर समिति के सचिव एवं अध्यक्ष प्रताप सिंह सिद्धू ने सहमति जताई।
गन्ना प्रबंधक ऋषिपाल सिंह ने क्षेत्र में गन्ना बीज उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं चीनी मिल के अधिशासी निदेशक ए.पी. बाजपेयी ने किसानों को मांग पर गन्ना बीज उपलब्ध कराने तथा गर्म नम वायु संयंत्र से बीज उपचारित करने की सलाह दी। साथ ही किसानों और गन्ना विकास विभाग की मांग पर गर्म जल से बीज उपचारित संयंत्र उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
समिति अध्यक्ष ने गोष्ठी आयोजन के लिए अधिशासी निदेशक का आभार व्यक्त किया और चोरगलिया एवं हल्दूचौड़ में भी इसी प्रकार की किसान गोष्ठी आयोजित करने का आग्रह किया, जिस पर अधिशासी निदेशक ने सहमति प्रदान की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
