पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट तहसील के सिन्याडी गॉव में मातम पसरा है , क्योंकि यहां गांव के दो बेटे नन्हीं सी उम्र में मौत की गोद मे सो गये। दरअसल 16 वर्षीय कपिल अपने चचेरे भाई 14 वर्षीय अंशु के साथ सोमवार 3 बजे बिरवा ताल में नहाने गया था। साथ में अंशु का छोटा भाई भी था लेकिन वह दोनों को नहाते किनारे बैठ कर देख रहा था इसी बीच दोनों नहाते नहाते बिरवा ताल की गहराई में चले गए बड़ा भाई कपिल कुछ समझ पाता कि उससे पहले अंशु डूबने लगा और उसे बचाने की कोशिश में खुद भी कपिल गहराई में जाने लगा इस दौरान किनारे बैठा अंशु के भाई ने खूब शोर मचाया लेकिन आसपास कोई न होने की वजह से उसकी मदद की पुकार किसी तक न पहुंच पाई , जब तक वह आधा किलोमीटर दूर घर जाकर लोगों को बताता तब तक काफी देर हो चुकी थी, परिजन और गांव के लोग भागे भागे तालाब के पास आए और बड़ी मशक्कत के बाद दोनों चचेरे भाइयों को ताल से निकाला गया लेकिन तब तक दोनों की मौत हो गई थी।
उत्तराखंड- इस जिले में प्रवासियों के रोजगार को लेकर बन रहा ये एक्शन प्लान
गांव के दो नन्हे लड़कों के इस तरह तालाब में डूब कर हुई मौत की खबर ने पूरे गांव को सदमे में ला दिया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है बताया जा रहा है की कपिल ने हाल ही में 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी जबकि उसका चचेरा भाई अंशु आठवीं का छात्र था। अचानक हुई इस घटना ने हर किसी को शोक में डाल दिया।
हल्द्वानी- प्रवासियों को लेकर पहली ट्रेन पहुंची काठगोदाम, तो जानिए प्रवासियों ने क्या कहा
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत 
