- स्कूल परिसर में गुलदार दिखने से दहशत में छात्र
अल्मोड़ा: जागेश्वर धाम के निकट भगरतोला प्राथमिक स्कूल परिसर में बीती शनिवार को गुलदार घुस आया था। इससे अभिभावकों और बच्चों में दहशत का माहौल है।
डर से अभिभावक बच्चों को स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। वहीं, अभिभावकों ने गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक भगरतोला गांव में इन दिनों गुलदार की दहशत है। सामाजिक कार्यकर्ता रेवाधर पांडे ने बताया कि गुलदार की दहशत से बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं।

- गुलदार की दहशत में कम बच्चे स्कूल पहुंचे
गरुड़। प्राथमिक विद्यालय तैलीहाट में गुलदार की दहशत कम नहीं हो रही है। चार दिन बाद भी स्कूल में पर्याप्त छात्र नहीं पहुंच रहे हैं। सोमवार को 28 में से 18 छात्र ही स्कूल पहुंचे हैं। हालांकि वन विभाग ने स्कूल परिसर में ट्रैप कैमरे भी लगाए हैं। मालूम हो कि शुक्रवार को विद्यालय में गुलदार दिखने के बाद बच्चे घरों को चले गए थे। शनिवार को बैठक के बाद स्कूल खुला, लेकिन छात्र संख्या कम रही। सोमवार को संख्या बढ़ने की उम्मीद थी, लेकिन पर्याप्त छात्र नहीं पहुंचे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
