हल्द्वानी: परिवहन विभाग के तहत बेलबाबा स्थित एटीएस सेंटर का निरीक्षण संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. गुरदेव सिंह ने किया। निरीक्षण में सहायक संभागीय अधिकारी वीके सिंह और आर आई टेक्निकल अजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान कुछ वाहनों में नियमों के अनुरूप रिफ्लेक्टिव टेप, इंडिकेटर और टायर की स्थिति सही नहीं पाए जाने पर उनकी फिटनेस जारी न करने के निर्देश दिए गए।
डॉ. गुरदेव सिंह ने एटीएस इंचार्ज को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी वाहनों का परीक्षण केवल नियमानुसार सही स्थिति में होने पर ही किया जाए। वाहन के टायर, यांत्रिक स्थिति, एचएसआरपी, लाइट, इंडिकेटर और रिफ्लेक्टिव टेप सभी सही होने चाहिए।
इस अवसर पर संस्थान प्रभारी को यह भी निर्देशित किया गया कि एटीएस सेंटर के अंदर और बाहर फिटनेस फीस की संशोधित दरों को स्पष्ट रूप से चस्पा किया जाए और निर्धारित फीस ही ली जाए। वाहन स्वामियों और चालकों के साथ अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए और उन्हें आवश्यक जन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल 

