रुड़की। हरिद्वार जिले की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 980 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में पंजाब निवासी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संदिग्ध वाहनों की जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान लाठरदेवा अंडरपास के पास सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे युवक ने पुलिस को देखकर वहां से निकलने की कोशिश की। पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड में छिपाकर रखी गई 980 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गुरविंदर सिंह (38) निवासी तरण तारण, पंजाब के रूप में बताई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पंजाब से हेरोइन लेकर रुड़की पहुंचा था और इसे आगे सप्लाई करने की तैयारी में था। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि यह हेरोइन किससे खरीदी गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने के लिए जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में अन्य खुलासे होने की संभावना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड, इस बार 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे उत्तराखंड
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) अभी अभी लगे भूकंप के झटके
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नैनीताल जिले के 4 CO बदले गए
दूर-दराज से पहुंचे लोग सीधे CM धामी के सामने रख गए अपनी समस्याएं, अधिकारियों को मिले निर्देश
श्रद्धालु ध्यान दें! कैंचीधाम जाने से पहले होटल बुक करें, वीकेंड की भीड़ को लेकर प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश
नैनीताल :(बड़ी खबर) कैंची धाम में अब दर्शन के नियम सख्त, Nainital प्रशासन ने कठोर फैसले लिए
कालाढूंगी में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम, सुरेश भट्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
उत्तराखंड : दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपति और नौकरानी की हत्या से दहली राजधानी
हल्द्वानी के भुवन जोशी को भाजपा ने दी नई जिम्मेदारी, प्रदेश मीडिया सह-संयोजक बने
उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, CM धामी बोले- यह हर प्रदेशवासी के लिए गौरव की बात 
