देहरादून। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने भारत समेत अलग-अलग देशों से पहुंचे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का उत्तराखंड में स्वागत किया और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है कि प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता की मेजबानी का अवसर मिला है। ऐसे आयोजनों से उत्तराखंड की पहचान विंटर और आइस स्पोर्ट्स के लिए बेहतर स्थान के रूप में मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि खेल अलग-अलग देशों को जोड़ने का काम करते हैं और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से आपसी मित्रता व खेल भावना बढ़ती है।
सीएम धामी ने खिलाड़ियों से कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा हैं…लेकिन खिलाड़ी की असली पहचान उसके अनुशासन, मेहनत, समर्पण और हार न मानने के जज्बे से होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के साथ खेल भावना का भी उदाहरण पेश करेंगे।
मुख्यमंत्री ने आयोजन से जुड़े आयोजकों, प्रशिक्षकों, तकनीकी अधिकारियों और अन्य सहयोगियों को भी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से राज्य के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है…और खेल पर्यटन को भी बढ़ावा मिलता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में 38वें राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन से आधुनिक खेल सुविधाओं का आधार मजबूत हुआ है। इसी का परिणाम है कि उत्तराखंड अब अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में सक्षम हो रहा है।
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स लेगेसी प्लान के तहत प्रदेश के आठ प्रमुख शहरों में 23 खेल अकादमियां स्थापित करने की दिशा में काम चल रहा है। हल्द्वानी में राज्य के पहले खेल विश्वविद्यालय की स्थापना पर भी काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। वहीं लोहाघाट में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज शुरू हो चुका है।
सीएम ने कहा कि नई खेल नीति के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में अवसर दिए जा रहे हैं। प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति के साथ आवासीय स्पोर्ट्स कॉलेजों में निशुल्क शिक्षा और प्रशिक्षण की सुविधा भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री खेल विकास निधि, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना और खेल किट योजना जैसी योजनाओं के माध्यम से भी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर दिए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पारंपरिक खेलों के साथ वॉटर स्पोर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, विंटर स्पोर्ट्स और आइस स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा दे रही है। लक्ष्य है कि उत्तराखंड देश और दुनिया के खिलाड़ियों के लिए बेहतर खेल प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित हो।
एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 का आयोजन 17 से 20 अगस्त तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में किया जा रहा है।
कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, एशियन स्केटिंग यूनियन के अध्यक्ष म्योंग ही चांग, आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अमिताभ शर्मा, विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल दीप्ति सिंह सहित अन्य अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
