उत्तराखंड राज्य सरकार के 3 साल पूरे होने पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदेश मीडिया से मुख़ातिब हुई, उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा की ‘ बातें कम काम ज्यादा’ का स्लोगन सरकार दे रही हैं लेकिन हक़ीक़त तो यह है की पिछले 3 सालों में केवल बातें ही हुई लेकिन कोई काम नही हुआ, इंदिरा हृदेश ने कहा की राज्य में बेरोजगारी चरम पर है और बेरोजगारी दर बढ़कर 14.2% हो गयी है, राज्य की परेशानियों को देंखे तो सडके टूटी पड़ी है, जिसके चलते आवागमन कठिन हुआ है, दूसरी तरफ आर्थिक मंदी छायी हुई है, जिससे ब्यापारी की कमर टूट गयी है, असल मायने मे नोटबन्दी औऱ जीएसटी के नतीजे सामने आ रहे हैं, 3 सालों के अंदर राज्य में किसानों ने आत्महत्या की क्योंकी 2017 में बीजेपी ने किसानों से जो उनके ऋण माफ करने का वायदा किया उससे सरकार मुकर गयी लिहाज़ा सरकार 3 सालों में पूरी तरफ विफल है,

त्रिवेंद्र सरकार जहाँ अपने 3 साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धि बता रही हो तो वही विपक्ष सरकार के 3 साल के कामकाज को पूरी तरह से फेल बता रहा है, हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने राज्य सरकार 1 दर्जन से अधिक मामलों पर हमला बोलते हुए सरकार पर जमकर हमला बोला है, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने आरोप लगाते हुए कहा है कि बेरोजगारी, महंगाई, लगातार बढ़ती जा रही है, प्रदेश में सड़को का बुरा हाल है, अटल आयुष्मान योजना पूरी तरह से फेल साबित हुई है, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सुविधाएं नही मिल रही है, प्राधिकरण के नाम अधिकारी जमकर भ्र्ष्टाचार करने में लगे हुए हैं, इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को जनता चुनाव में जबाव देने को तैयार है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति 

