रुड़की में होटल की आड़ में सेक्स रैकेट, सिविल लाइंस पुलिस और AHTU की छापेमारी में 13 गिरफ्तार।
रुड़की (हरिद्वार)- रुड़की के मलकपुर चुंगी स्थित होटल श्रीनिवास में सिविल लाइंस पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 युवतियों और 5 युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय से देह व्यापार का गोरखधंधा चल रहा था। ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था।

हरिद्वार जिले के रुड़की में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने होटल में छापेमारी कर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से आठ युवतियां और पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों में होटल का मैनेजर भी शामिल है। बताया जा रहा है कि लंबे समय से इस होटल में सेक्स रैकेट का गोरखधंधा चल रहा था।
जानकारी में मुताबिक पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को बीते लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि हरिद्वार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित होटलों में देह व्यापार हो रहा है. सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। इसी बीच एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को पुख्ता जानकारी मिली कि रुड़की के सिविल लाइन कोतवाली में स्थित होटल में सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने दिल्ली-हरिद्वार हाइवे पर मलकपुर चुंगी के पास स्थित होटल में छापा मारा। इस दौरान पुलिस टीम को होटल के अलग-अलग कमरों में युवक और युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिसके बाद पुलिस ने होटल की घेराबंदी करते हुए सभी को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इस होटल में लंबे समय से सेक्स रैकेट का धंधा धड़ल्ले से चल रहा था, जहां युवकों को लड़कियां और कमरा उपलब्ध करवाया जाता था। इतना ही नहीं ग्राहकों की डिमांड पर युवतियों को बाहर भी भेजा जाता था।फिलहाल टीम द्वारा होटल से आठ युवतियां और पांच युवकों को हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तार किए गए युवकों ने होटल का प्रबंधक (मैनेजर) भी शामिल है।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी राजा उर्फ रांझा पुत्र सुभाष निवासी पाड़ली गुज्जर रुड़की और निक्की काफी समय से अन्तर्राज्यीय गिरोह बनाकर हरियाणा, आसाम, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत कई राज्यों से लड़कियां लाकर रुड़की के अलग-अलग होटलों में सप्लाई करते थे। पुलिस के अनुसार राजा उर्फ राझां और निक्की कल्लू उर्फ दीपक बीते करीब पांच से 6 सालों से ये काम कर रहे है। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. साथ ही पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुड़ा रही है। ताकि उनको भी जल्द से गिरफ्तार किया जा सके। रुड़की सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा,फिलहाल हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
