- कट्टे में बंद युवक का नाले में शव मिलने से सनसनी
रुद्रपुर, ट्रांजिट कैंप के मोहल्ला आजादनगर क्षेत्र से कट्टे में बंद किया हुआ एक युवक का नाले में शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैम्प थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाले से युवक की लाश निकालकर मौजूद लोगों से आवश्यक जानकारी ली और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जाता है कि युवक का शव नाले में उल्टा पड़ा हुआ था और उसके सर से लेकर छाती तक उसे प्लास्टिक के कट्टे में लपेट दिया गया था तथा नाले से बाहर उसके पैर ही नजर आ रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के मोहल्ला आजाद नगर में गुरूवार प्रातः लोगों ने एक शव नाले में उल्टा देखा।

जिसके पैर नाले से बाहर आ रहे थे और उसका पूरा धड़ नाले के भीतर था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने पर ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक के सर से लेकर धड़ तक शरीर को प्लास्टिक के कट्टे में बांधा गया था। मृतक युवक की उम्र लगभग 25 से 30 साल बताई जा रही है। तलाशी लेने पर उसके पास से कुछ कागजात, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। उसके आधार कार्ड के अनुसार मृतक की शिनाख्त ग्राम तजुआ थाना भोजीपुरा बरेली निवासी देवरतन पुत्र रामेश्वर दयाल के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि मृतक यहां किराएदार के रूप में रहकर नौकरी करता था। जिस प्रकार से कट्टे में बंधा हुआ युवक का शव पाया गया है उससे कहीं ना कहीं उसकी हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया गया है। जिनके यहां आने पर पंचनामे की कार्रवाई की जाएगी और मृतक के संदर्भ में विस्तार से जानकारी मिल सकेगी।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
