- Nainital – सीवर के चेंबर में मानव भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखण्ड में नैनीताल के सात नंबर क्षेत्र में सीवर के चैम्बर से ह्यूमन भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई है। सफाई के दौरान मिले भ्रूण की सूचना पुलिस को दी गई।
नैनीताल में मल्लीताल के सात नंबर क्षेत्र में आज सवेरे अजीब सा माहौल देखने को मिला। एक गटर से मानव भ्रूण मिलने के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर आई कोतवाली पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर डॉक्टर की जांच के लिए भेज दिया है। इस क्षेत्र में जल संस्थान द्वारा नालों और सीवर चैम्बर की सफाई का काम चल रहा था। उसी दौरान सफाई कर्मी को चैम्बर में भ्रूण मिला, भ्रूण मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्र के सभासद और पुलिस भी मौके पर पहुँच गई। सफाई कर्मी ने भ्रूण को चैम्बर से निकाला और प्लास्टिक की थैली में रख दिया।
पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और उसे डॉक्टर की राय के लिए दे दिया। आज मिले इस लावारिस भ्रूण मामले में भी किसी ने नन्हीं सी जान को दुनिया में आने से पहले ही मारकर जंगल में फेंक दिया है । पुलिस अब हर पहलू की जांच कर आरोपियों तक पहुंचने की बात कह रही है। भ्रूण 5 महीने का बताया जा रहा है।ADVERTISEMENTS




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
