हल्द्वानी के तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
हल्द्वानी। शहर के तिकोनिया क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब फॉरेस्ट गेट के पास बरसाती नहर में एक बच्चे का भ्रूण मिलने की सूचना सामने आई। नहर में गंदगी के बीच फंसे भ्रूण को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह के समय नहर के पास से गुजर रहे लोगों की नजर भ्रूण पर पड़ी, जिसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। देखते ही देखते मौके पर भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और भ्रूण को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर समाज को झकझोर कर रख दिया है। लोगों में इस तरह की घटनाओं को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार की अमानवीय घटनाएं समाज में गिरती संवेदनाओं को दर्शाती हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू
उत्तराखंड: यहाँ प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग
उत्तराखंड: जमीन विवादों में पुलिस की सीधी एंट्री पर रोक, पहले कमेटी करेगी जांच
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी और निजी स्कूलों के लिए आया Time table 

