देहरादून- इस वक्त की बड़ी खबर- दिनांक 8 फरवरी को गांधी पार्क में धरने के दौरान की घटना और आज दिनांक 9-2-2023 को देहरादून में बेरोज़गार संघ द्वारा आयोजित धरने के दौरान हुए पथराव की वजह से क़ानून व्यवस्था की विषम परिस्थिति उत्पन्न हो गई थी।क़ानून व्यवस्था की उत्पन्न विषम परिस्थिति तथा लाठी चार्ज के पूरे घटना क्रम की विस्तृत मजिस्ट्रीयल जाँच हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है।जाँच अधिकारी समस्त तथ्यों और परिस्थितियों की जाँच कर विस्तृत जाँच आख्या शासन को उपलब्ध करायेंगे।
देहरादून राजधानी देहरादून में बेरोजगार संघ के आंदोलन व कल बंद की कॉल को देखते हुए जिलाधिकारी में धारा 144 लागू कर दी है एक स्थान पर 5 से अधिक व्यक्ति नहीं खड़े हो सकेंगे जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों को भी आदेश दिया है कि अपने-अपने सबडिवीजन में धारा 144 लागू कर कानून व्यवस्था किसी भी कीमत में न बिगड़ने पाए यह सुनिश्चित करें जिलाधकारी सोनिका मीणा ने बताया है की राजधानी में आज सुबह ही धारा 144 लागू कर दी गई थी लेकिन युवाओं की संख्या एकाएक बढ़ती चली गई थी। जिलाधिकारी ने बताया है कि कल प्रस्तावित बंद को देखते हुए भी पर्याप्त तैयारियां की गई हैं कोई किसी का प्रतिष्ठान अथवा संस्थान जबरन बंद करता पाया गया तो ऐसे व्यक्ति अथवा संगठन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी
DM देहरादून ने परेड मैदान के 300 मीटर के दायरे में लगाई धारा 144
बेरोजगार संघ के आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में भीड़ के एकत्र होने की आशंका।
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज की पथराव और लाठीचार्ज की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री के निर्देश पर घटना की मजिस्ट्रेट जांच के लिए शासन द्वारा आयुक्त गढ़वाल मण्डल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
देहरादून- उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने कल प्रदेश में किया बंद का आह्वान
बेरोजगार युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बंद का आह्वान
सभी सामाजिक संगठनों से बंंद को सफल बनाने की अपील
प्रदर्शनकारियों ने मांगे ना माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की दी है चेतावनी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
