हल्द्वानी : लालकुआं क्षेत्र में आधार केंद्रों में गुरुवार को उप जिलाधिकारी तुषार सैनी ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। उप जिलाधिकारी में भारतीय स्टेट बैंक लालकुआं, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक शाखा बिंदुखत्ता और मुख्य बाजार स्थित आधार केंद्र में छापेमारी की इस दौरान आधार सेंटरों की कार्यप्रणाली का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उप जिला अधिकारी ने पाया की उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों से लोग यहां आकर आधार कार्ड बना रहे हैं जिस पर उप जिला अधिकारी ने सभी आधार केंद्रों को निर्देशित किया कि आधार कार्ड अपडेट या परिवर्तन संबंधित कार्यों में स्थानीय जनता को प्राथमिकता दी जानी चाहिए । इसके अलावा बाहर से आकर यहां आधार परिवर्तन करने वाले लोगों से ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की अच्छी तरह जांच किए जाने को कहा, इसके अलावा उत्तर प्रदेश से यहां आकर आधार कार्ड परिवर्तित कर रहे लोगों पर उप जिला अधिकारी ने उनके स्थानीय एड्रेस में कोई बदलाव न किए जाने के निर्देश दिए।
गौरतलब है कि पिछले लंबे समय से उत्तर प्रदेश की सीमावर्ती इलाकों से ट्रेनों के माध्यम से लोग नैनीताल, उधम सिंह नगर के विभिन्न आधार केंद्र में पहुंचकर आधार कार्ड अपडेट करवा रहे हैं और यह संख्या रोजाना सैकड़ो में देखी जा रही है इसके बाद प्रशासन ने इसका संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य
कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल 

