- शेमफोर्ड स्कूल में छात्राओं को दी गौरा शक्ति एप्लीकेशन एवं साइबर क्राइम की जानकारी
हल्द्वानी- शेमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पुलिस प्रशासन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर आरती पोखरियाल द्वारा कक्षा नौवीं से बारहवीं की छात्राओं को सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए जारी की गयी गौरा शक्ति एप्लीकेशन की जानकारी दी गयी साथ ही एप्लीकेशन को डाउनलोड कराकर छात्राओं का उसमें रजिस्ट्रेशन करवाया गया। उन्होंने सभी छात्राओं को जरूरत पड़ने पर एप्लीकेशन का उपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि एप के जरिये महिलाएं अपने साथ होने वाली किसी भी प्रकार की अप्रत्याशित घटनाओं में पुलिस की सहायता ले सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक किया। साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए उन्होंने छात्राओं से किसी भी अज्ञात व्यक्ति के झाँसे में या सोशल मीडिया साइट्स के माध्यम से दिए गये ऑफर्स के लालच में आकर किसी भी अनजान लिंक पर अपनी निजी जानकारी जैसे कि आई डी, पासवर्ड, पिन आदि साझा न करने की अपील की। उन्होंने साइबर क्राइम होने की दशा में 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज करने की अपील की। उन्होंने छात्राओं को इन अपराधों से सम्बंधित कानूनों एवं सजा के प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

विद्यालय प्रबंधक दयासागर बिष्ट ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। प्रधानाचार्या श्रीमती संतोष पाण्डेय ने कार्यक्रम के आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया और कहा कि सरकार द्वारा जारी गौरा शक्ति एप्लीकेशन महिलाओं की सुरक्षा की दृष्टि से एक सराहनीय कदम है। एप के माध्यम से महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों की रोकथाम में काफी मदद मिलेगी। कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस की प्रियंका जोशी, विद्यालय की चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, डायरेक्टर राजेश बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल सहित शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



‘मेरा उत्तराखंड कैसा हो?’ 2.67 लाख छात्रों की राय के बाद अब CM धामी सुनेंगे 140 युवाओं की बात
नैनीताल के बाद अब कैंचीधाम भी रोपवे से जुड़ेगा, ज्योलीकोट बनेगा बड़ा जंक्शन
हल्द्वानी-नैनीताल रोड पर अचानक आया मलबा, थम गई गाड़ियों की रफ्तार; मौके पर पहुंचे SSP
उत्तराखंड: गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय में 19 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम, अजित डोभाल और CDS पहुंचेंगे
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में गिरी सीजन की पहली बर्फ, केदारनाथ में बारिश
उत्तराखंड: बीकानेर स्वीट्स समेत 5 प्रतिष्ठानों पर GST की छापेमारी, फर्जी ITC के आरोप से मचा हड़कंप
उत्तराखंड: पहाड़ जाने का बना रहे हैं प्लान? बस की सीट के लिए अब नहीं होगी भागदौड़, घर बैठे करें बुकिंग
UPI पेमेंट करने वालों के लिए जरूरी खबर, नए MDR नियम को लेकर सरकार ने स्थिति की साफ
उत्तराखंड में पहली बार फिल्म अवॉर्ड, 15 सितंबर से आवेदन शुरू; कलाकारों के लिए बड़ा मौका 
