शैमफोर्ड स्कूल के छात्र अक्षत गिरी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर हेतु चयनित
Haldwani – शैमफोर्ड स्कूल मोटाहल्दू हल्द्वानी के कक्षा 8 के छात्र अक्षत गिरी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर के लिए चयनित हुए हैं । शुक्रवार को खालसा नेशनल बालिका इन्टर कॉलेज में हुई जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अक्षत ने अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। ग्रुप लीडर अक्षत गिरी व सहयोगी कक्षा 6 के रुद्राक्ष बिष्ट ने अकादमिक निदेशक श्रीमती अंजू भटृ के मार्गदर्शन में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस को लेकर जयपुर बीसा क्षेत्र में उगायी जाने वाली फसलों में आने वाली समस्याओं पर एक सर्वेक्षण किया गया था।
सर्वे के दौरान उन्होंने पाया कि वर्तमान में फसलें किस प्रकार के रोगों से प्रभावित हो रही है जिस कारण उनकी पैदावार कम हो रही है और उनकी खाद्य व पोषक गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। उन्होंने ग्रामीण लोगों से उपयोग किये जा रहे खाद व उर्वरकों की जानकारी भी प्राप्त की थी। इस दौरान उन्होनें फसलों में आ रही समस्याओं के समाधानों पर भी चर्चा की जिससे हमारे खानपान में आने वाले दूषित तत्व दूर हो सकें। जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में शोधपत्र प्रस्तुतीकरण के दौरान निर्यायकों नीतू रावत, मीनाक्षी कनवाल, डॉ जगत प्रकाश मुरारी, जगदीश चुफाल, हरीश चंद्र तथा गीत पांडे ने बाल वैज्ञानिकों के शोधपत्र एवं प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया। अक्षत गिरी को सर्वश्रेष्ट शोध प्रस्तुत करने हेतु सम्मानित किया गया। हुई जनपदीय बाल विज्ञान कांग्रेस में विभिन्न विद्यालयों के 80 छात्रों ने प्रतिभाग किया। अक्षत एवं उनके सहयोगी रुद्राक्ष को इस उपलब्धि के लिए चेयरमैन दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी
बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश 
