Haldwani News– न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआं में 12 से 13 अक्टूबर के बीच किया गया। खेल महाकुंभ में एथलेटिक्सए खो.खोए कबड्डीए वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्ग के लिए किया गया। अंडर 14 बालिका वर्ग वॉलीबॉल में शैमफोर्ड स्कूल की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान पक्का किया। गोला फेंक में अंडर 14 आयु वर्ग में मयंक नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ब्लॉक टीम के लिए चयनित हुए। गुरुवार को आयोजित अंडर 17 खो.खो बालक वर्ग में शैमफोर्ड स्कूल उपविजेता रहा।

एथलेटिक्स 200 मीटर में लक्ष्य ऐरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर ब्लॉक स्तरीय टीम में अपनी जगह
बनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ मोहन बिष्ट जी विधायक लालकुआं तथा विशिष्ट अतिथि लाल चंद्र सिंह अध्यक्ष नगर पंचायत लालकुआं ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर खेल संयोजक कमलेश कुमार खर्कवाल प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज लालकुआंए बीसी भट्ट अध्यक्ष पत्रकार एसोसिएशन लालकुआंए उमेश राणा व कृष्ण उप्रेती आदि मौजूद रहे। खेल महाकुंभ में अच्छे प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्टए डायरेक्टर राजेश बिष्ट एवं प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने हर्ष जताया और ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
