- दिल्ली पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न
- “आजादी का अमृत महोत्सव ” का जीवंत मंचन
हल्द्वानी- रामपुर रोड दिल्ली पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव आजादी का अमृत महोत्सव थीम के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि प्रख्यात शिक्षाविद प्रो के के पांडेय , नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय , सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, कुमाऊं मण्डल विकास निगम के प्रबंध निदेशक एपी वाजपेई, डीपीएस हल्द्वानी के प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल, हिमालयन एजुकेशनल सोसायटी के चेयरमैन भूमेश अग्रवाल एवं प्रधानाचार्या रंजना शाही ने दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चार के साथ किया ।
इस दौरान डीपीएस के संस्थापक स्व. हजारी लाल अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि प्रदान की गयी . विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया। छात्राओं ने सरस्वती वन्दना की । कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में छात्र- छात्राओं ने “आजादी का अमृत महोत्सव ” के तहत स्वतंत्रता आंदोलन का जीवंत मंचन किया । नृत्य नाटिकाओं के मंचन में बाल कलाकारों ने स्वतंत्रता संग्राम के विभिन्न पक्षों को उकेरा, जिसकी लोगों ने भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस दौरान मुख्य नाटिका में दांडी यात्रा,आजादी की लडाई, शहीदों का योगदान आदि का सुंदर मंचन किया गया ।
साथ ही यह सन्देश दिया कि विश्व की प्राचीनतम सभ्यता के देश को हमारे देश के नौनिहालों ने ही पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है । मुख्य अतिथि ने आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर सभी को बधाई दी । अनुशासन व संस्कारों की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आज के बच्चे कल की धरोहर हैं, उन्हें अच्छा इंसान बनाने की जिम्मेदारी अध्यापकों तथा अभिभावकों दोनों की है। देश प्रेम पर आधारित कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रो वाइस चेयरमैन विवेक अग्रवाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य के लिए हम प्रतिबद्ध हैं । हल्द्वानी की शिक्षा के स्तर को देश ,प्रदेश एवं विश्व के मानचित्र पर अव्वल लाने के लिए शिक्षा के स्तर को मजबूत बनाना हमारा प्रथम प्रयास है। इस अवसर पर शैक्षिक सत्र की विभिन्न गतिविधियों में प्रथम आए छात्रों को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान पब्लिक स्कूल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारियों समेत , विद्यालय प्रबंधन से श्रेयल अग्रवाल, रीता अग्रवाल , साकेत अग्रवाल,सौम्या अग्रवाल, श्याम अग्रवाल,प्रदीप बिष्ट विनय मित्तल,भगवान सहाय अग्रवाल,आदि उपस्थित थे ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक मीडिया सेंटर, सीएम धामी ने किया शिलान्यास
हल्द्वानी में पेयजल की बर्बादी पर प्रशासन सख्त, 8 टुल्लू पंप जब्त
देहरादून :(बड़ी खबर) 90 पदों पर आई सरकारी भर्ती
उत्तराखंड के युवाओं के लिए सीएम धामी का बड़ा संदेश, जानिए क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 45000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
धामी सरकार का बड़ा एक्शन मोड, सरकारी जमीनों से हटेगा अतिक्रमण
उत्तराखंड : यहाँ 11 वी की छात्रा डूबी, गॉव में मातम
देहरादून : प्रधान बोले, 10 लाख तक के काम पंचायतों को मिलें
उत्तराखंड : नौतपा आज से शुरू पर प्रदेश में राहत के आसार
रामनगर के कार्तिक का अमेरिका में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर 
