दु:खद (उत्तरकाशी) पैदल जा रहे व्यक्ति पर पत्थर गिरा, मौके पर मौत।।
बरसात में मौत बनकर गिरा पत्थर पैदल जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, विधायक ने अस्पताल पहुंचकर जताई संवेदना
उत्तरकाशी/गंगोरी बरसात के मौसम में पहाड़ी रास्तों की असुरक्षा एक बार फिर जानलेवा साबित हुई।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिला मुख्यालय से सटे नाल्ड गांव निवासी 42 वर्षीय रामकृष्ण राणा (पुत्र स्व. धर्म सिंह राणा) गुरुवार शाम करीब 6 बजे अपने गांव से पैदल गंगोरी की ओर जा रहे थे। इस दौरान गंगोरी पैदल मार्ग पर अचानक ऊपर से एक बड़ा पत्थर गिरा और सीधा उनके ऊपर आ गिरा। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
हादसे की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग बरसात में बेहद खतरनाक हो जाता है, और कई बार इस पर पत्थर गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन आज तक न तो सुरक्षा दीवार बनी, न ही कोई वैकल्पिक रास्ता तैयार किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मृतक के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने मौके पर ही पटवारी, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ और एसडीएम भटवाड़ी को उचित कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गंगोरी पैदल मार्ग पर सुरक्षा के लिए जल्द पुख्ता इंतज़ाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दर्दनाक घटनाएं दोहराई न जाएं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
