किच्छा चीनी मिल ने किया 4.75 करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान
किच्छा चीनी मिल लिमिटेड के अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय गन्ना मंत्री जी द्वारा किसानों को शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में किच्छा चीनी मिल लिमिटेड द्वारा दिनांक 16.11.2025 से 22.11.2025 तक खरीदे गये गन्ने के मूल्य रु 4,74,64,320.00 (चार करोड़ चौहत्तर लाख चौसठ हजार तीन सौ बीस रुपये) का भुगतान मिल को गन्ना उपलब्ध कराने वाले गन्ना किसानों को RTGS के माध्यम से सम्बन्धित गन्ना समितियों के माध्यम से निम्नवत् भुगतान कर दिया गया है :–
- सहकारी गन्ना विकास समिति लिo, किच्छा — ₹ 3,87,68,940.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लिo, हल्द्वानी — ₹ 17,17,989.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लिo, पंतनगर — ₹ 40,82,672.00
- सहकारी गन्ना विकास समिति लिo, सितारगंज — ₹ 28,94,719.00
योग — ₹ 4,74,64,320.00
अधिशासी निदेशक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में राज्य में गन्ना मूल्य निर्धारित न होने के दृष्टिगत किच्छा चीनी मिल द्वारा गत वर्ष 2024–25 की दरों के आधार पर अग्रिम के रूप में गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है।
उपरोक्त के अतिरिक्त किच्छा चीनी मिल द्वारा इस सीजन में अब तक कुल 1.60 लाख कुन्तल गन्ने की पेराई करते हुए, कुल 8,270 कुन्तल चीनी का उत्पादन किया गया है।
अधिशासी निदेशक ए. पी. बाजपेयी द्वारा गन्ना कृषकों से अनुरोध किया गया है कि सभी कृषक जड़, अगोला, पत्ती रहित, ताजा एवं साफ–सुथरा गन्ना आपूर्ति करें, जिससे चीनी मिल द्वारा अच्छा चीनी प्रतिशत प्राप्त किया जा सके एवं अच्छी गुणवत्ता की चीनी का उत्पादन किया जा सके। साथ ही कृषकों से यह भी अनुरोध किया जाता है कि वे गन्ना समिति के माध्यम से एसएमएस/सूचना प्राप्त होने के पश्चात ही खेत में गन्ने की छिलाई करवायें, जिससे मिल को ताजा गन्ना प्राप्त होता रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर
हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार 
