रूद्रपुर : पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री एवं प्रमुख राज्य आन्दोलन हरीश पनेरु ने रूद्रपुर पुलिस लाईन हैली पैड स्थल में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को एक ज्ञापन दिया, जिसमें चिकित्सा शिक्षा विभाग उत्तराखंड द्वारा प्रदेश के मेडिकल कालेजों में अल्ट्रासाउंड, एक्सरे, एम आर आई तथा विभिन्न जांचो में भारी वृद्धि कर दियी गई है। उक्त बड़ी हुई दरें प्राइवेट अस्पतालों से अधिक है जिससे उत्तराखंड राज्य के गरीब, पिछड़े एवं दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र से आने वाली जनता पर उसका सीधा प्रभाव पड़ रहा है।
विशेष तौर से कुमाऊ के हल्द्वानी डॉक्टर सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को पहले बड़ी दरे देने को कहा जा रहा है तब मरीजों का इलाज किया जा रहा है, जिससे गरीब लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने उक्त समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया तथा मुख्यमंत्री जी ने उक्त बड़ी हुई दरें पर विचार करने के निर्देश देते हुए आश्वासन दिया कि बड़ी हुई दरें वापस ली जायेगीं। प्रतिनिधि मंडल मे शामिल राज्य आन्दोलन कारी श्री पी सी शर्मा एवं एस के नैय्यर ने कहा कि अगर शीघ्र ही बड़ी हुई दरें वापस नहीं ली गयी तो अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन हल्द्वानी सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज के बाहर किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

