नैनीताल: वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य आपदा मोचन निधि (SDRF) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा से क्षतिग्रस्त विभागीय परिसंपत्तियों की तात्कालिक मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों के लिए 4 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि शासन से प्राप्त यह धनराशि संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को उपलब्ध करा दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मरम्मत एवं पुनर्निर्माण से जुड़े प्रस्तावों की स्वीकृति से पूर्व संबंधित क्षेत्रों में उपजिलाधिकारियों द्वारा स्थलीय जांच कराई गई। इसके बाद प्रस्तावों को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की अध्यक्षता में गठित मूल्यांकन एवं जिला कार्यकारिणी समिति के समक्ष रखा गया…जहां से संस्तुति मिलने पर धनराशि स्वीकृत की गई।
स्वीकृत धनराशि के अंतर्गत सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त नहरों के पुनर्निर्माण एवं मरम्मत के लिए 3 करोड़ 10 लाख, पीएमजीएसवाई को क्षतिग्रस्त सड़कों व सुरक्षात्मक दीवारों के सुधार के लिए 1 करोड़ 28 लाख, लोक निर्माण विभाग को ₹3 करोड़ 16 लाख तथा विभिन्न विकासखंडों को 25 लाख 68 हजार रुपये सहित अन्य विभागों को उनके प्रस्तावों के अनुसार धनराशि दी गई है।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत प्रस्तावों एवं आपदा मानकों के अनुरूप कार्य कर समयबद्ध रूप से उपयोगिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप 
