नैनीताल : राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने नैनीताल जिले में तीन विकास परियोजनाओं को अनुदान सहायता के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान की है। इन परियोजनाओं के लिए 1.88 करोड़ से अधिक की अनुदान राशि मंजूर की गई है।
जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड मुकेश बेलवाल ने बताया कि योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के अवसर बढ़ाना और जल व जनजातीय विकास को मजबूती देना है।
जनजातीय विकास निधि के तहत रामनगर विकासखंड में बुक्सा जनजाति के 200 परिवारों के लिए चार वर्षीय परियोजना स्वीकृत की गई है…जिसकी कुल लागत 2.05 करोड़ है। इसमें बागवानी, पशुपालन, जल संरक्षण और प्रशिक्षण गतिविधियां शामिल हैं।
ग्राम्य विकास निधि के अंतर्गत ज्योलीकोट क्षेत्र के चोपड़ा गांव में ग्राम विहार परियोजना को मंजूरी दी गई है। 22.92 लाख लागत वाली इस योजना से ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
वहीं जलागम विकास निधि के तहत ओखलकांडा विकासखंड में अमजर जलागम परियोजना के क्षमता निर्माण चरण को एक वर्ष के लिए स्वीकृति दी गई है।
इन परियोजनाओं से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के नए अवसर सृजित होंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
