हल्द्वानी में दुकानों का किराया बढ़ेगा,टैक्स में 25% छूट
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की कार्यकारिणी बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर अहम निर्णय लिए गए। महापौर और नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जहां निगम की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए गए, वहीं करदाताओं को राहत देने वाले फैसले भी लिए गए हैं।
बैठक में नगर निगम के स्वामित्व वाली दुकानों के किराए में वृद्धि का निर्णय लिया गया। यह कदम निगम की राजस्व वृद्धि को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है, जिससे नगर विकास कार्यों को गति मिल सके। इसके साथ ही कई नामांतरण प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
नए क्षेत्रों को बड़ी राहत
नगर निगम में हाल ही में शामिल किए गए क्षेत्रों के व्यवसायिक भवन स्वामियों को बड़ी राहत दी गई है। ऐसे भवन मालिक यदि 31 मार्च 2026 से पहले अपना संपत्ति कर जमा कर देते हैं, तो उन्हें 25 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा।
नगर निगम ने समय पर कर भुगतान को बढ़ावा देने के लिए भी विशेष योजना लागू की है। जिन भवन करदाताओं पर 1 अप्रैल 2026 तक कोई बकाया नहीं होगा, उन्हें आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में 31 जुलाई 2026 तक भवन एवं स्वच्छता कर जमा करने पर 25 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जालसाजी करने वाला दीपांशु बेलवाल पुलिस की गिरफ्त
उत्तराखंड में अब स्कूल बस, स्कूल वैन का किराया हुआ तय
मुख्यमंत्री धामी की बैटिंग से गूंजा मैदान, टूर्नामेंट का आगाज़
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में 16 प्रस्तावों में हुवे महत्वपूर्ण फैसले
उत्तराखंड: मायके आई महिला पर भालू का हमला, हालत देख दहशत में गांव 
