BRP-CRP के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू,955 पदों पर मैरिट के आधार पर होगा रिक्रूटमेंट।
समग्र शिक्षा के तहत ब्लॉक रिसोर्स पर्सन और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन की भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई
उत्तराखंड (देहरादून)- समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्सन और क्लस्टर रिसोर्स पर्सन) की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रदेशभर में खाली पड़े 955 पदों पर जिलावार मैरिट तैयार कर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. भर्ती के लिए आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों के लिए रोजगार प्रयाग पोर्टल को एक बार फिर एक हफ्ते के लिए खोल दिया है।ताकि आवेदकों से मांगी गई सभी शैक्षणिक जानकारी और एक्सपीरियंस को ऑनलाइन अपलोड कर सके. जिसके आधार पर विभाग की ओर से अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि समग्र शिक्षा के तहत बीआरपी-सीआरपी की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लंबे समय से लटकी पड़ी इस भर्ती को शुरू करने के लिए कौशल विकास एवं सेवायोजना विभाग से बातचीत की गई थी। जिसके बाद सेवायोजना विभाग ने प्रयाग पोर्टल के जरिए भर्ती प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों का समाधान करते हुए शासनादेश में आंशिक संशोधन किया है।ऐसे में अब संशोधित शासनादेश के आधार पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिसके तहत प्रयाग पोर्टल पर आवेदन कर चुके अभ्यर्थियों की जिलावार मैरिट तैयार कर चयन किया जाएगा।
समग्र शिक्षा के अपर परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि विभाग की ओर से रोजगार प्रयाग पोर्टल को 15 अप्रैल से एक हफ्ते तक खोलने के लिए पत्र भेजा जा चुका है. ताकि जिन अभ्यर्थियों की ओर से पहले पोर्टल पर सभी सूचनाएं नहीं भरी हैं, उनको एक मौका दिया जा सके. इस संबंध में उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील किया है कि जिन्होंने प्रयाग पोर्टल पर अपने शैक्षणिक और कार्यनुभव संबंधी सूचनाएं अंकित नहीं की है वो एक बार फिर पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल अपडेट कर सकते हैं। ताकि जल्द से जल्द अभ्यर्थियों की मेरिट सूची तैयार कर चयन प्रक्रिया पूरी की जा सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
