रामनगर- जिले में लगातार नाबलिगा के साथ अप्रिय घटनाएं सामने आ रही है। रामनगर में एक दंपति ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी के कार्यालय पहुंचे दंपती ने रोते हुए पुत्री की बरामदगी की गुहार लगाई। दंपति का कहना है कि पुलिस ने उनकी नाबालिग बेटी के अपहरण को गंभीरता से नहीं लिया। वह लगातार पुलिस के चक्कर काट रहे है। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद अब पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज किया।
दंपती ने बताया कि उनकी तीन पुत्रियां कुछ दिन पूर्व अपनी नानी के घर धान लगाने गई थीं। शनिवार की रात तीन बजे उसकी सबसे छोटी नाबालिग पुत्री को गांव का ही एक विवाहित युवक अपने साथ भगा ले गया। वह सातवीं कक्षा की छात्रा है। उन्होंने आरोपी युवक से पूछताछ उसने पुत्री को नहीं लौटाने की बात की और उन्हें धमकी दी। बताया जा रहा है कि आरोपी के दो बच्चे है। पुत्री को भागने में आरोपी की बहन का हाथ भी है।

इस मामले में वह शिकायती पत्र लेकर मालधन पुलिस चौकी गए थे लेकिन मालधन पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ते हुए जसपुर का मामला बताकर उन्हें वापस भेज दिया। जब जसपुर पहुंचे तो जसपुर पुलिस ने घटनास्थल रामनगर का बताकर रामनगर वापस भेज दिया। अब वह पुलिस के चक्कर काट रहे है। जिसके बाद वह अमिता लोहनी के पास गये। अमिता लोहनी ने कोतवाल रवि सैनी को फोन करके घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार्यवाही का भरोसा दिलाया। पीडि़त पक्ष ने आरोपी मंगत सिंह, उसके पिता गुरमीत सिंह, माता छीलो बाई और बहन छींदी कौर के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “रामनगर-सातवीं की छात्रा को भगा ले गया दो बच्चों का बाप, पुलिस के चक्कर काट रही मां”
Comments are closed.



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

अनुभव एवं अनुमान कहता है कि रामनगर के खराड़ी क्षेत्र का ही होगा यह विकृत अपराध का महारथी, … परंतु सांप्रदायिकता के नाम पर मीडिया नाम एवं धर्म, मज़हब आदि सदैव गोपनीय बनाये रखती है।
देवभूमि के सौम्य वातावरण हेतु हल्द्वानी एवं रामनगर का क्षेत्र विशेष कलंक के तुल्य प्रभावी होता जा रहा है।