- कॉर्बेट में सीएम सुरक्षा चूक का मामला
- मोहम्मद उमर ,पांच सालों से बिना फिटनेस की जिप्सी चला कर vip को खतरे में डालता रहा
रामनगर: पिछली 6 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कॉर्बेट पार्क के ढेला रेंज में की गई सफारी के दौरान इस्तेमाल की गई जिप्सी की फिटनेस न होने का मामला सुर्खियों में है।
जानकारी के मुताबिक उक्त जिप्सी का पिछले पास सालों से फिटनेस नहीं है।
सवाल ये उठता है कि पिछले पांच सालों में न जाने कितने अति विशिष्ट व्यक्तियों ने उक्त जिप्सी से कॉर्बेट पार्क में सफारी की, जिनमें हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट के जज उत्तराखंड के गवर्नर, मुख्यमंत्री भी शामिल है।
पिछले पांच सालों में तीन निदेशक कॉर्बेट पार्क में बदल गए जिनमें पाखरो विवादों में रहे राहुल, पिछले निदेशक डॉ धीरज पांडेय और वर्तमान निदेशक डॉ साकेत बडोला नाम शामिल है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सफारी के दौरान पुनः उक्त जिप्सी uk 19GA 0067 का इस्तेमाल किया गया, जिसपर फिटनेस न होने का मामला गरमाया। जानकारी के अनुसार कॉर्बेट प्रशासन इस मामले में जिप्सी के ड्राइवर मोहम्मद उमर की भूमिका की जांच कर रहा है। दरअसल सरकारी वाहन के रखरखाव की जिम्मेदारी ड्राइवर और स्टोर कीपर जोकि लॉग बुक चेक करता और मेंटेनेंस का भी जिम्मेदार होता है। ये भी जानकारी मिली है कि सीएम धामी की सफारी वाले दिन मोहम्मद उमर वाहन नहीं चला था बल्कि कोई और चालक साथ में था।
जिसे उक्त जिप्सी की फिटनेस जैसे विषय के बारे में बिल्कुल जानकारी नहीं थी। ये बात केवल वाहन चालक मोहम्मद उमर को पता थी कि इसकी फिटनेस थी कि नहीं, ये भी पता चला है कि कथित रूप से सफारी के समय कुछ मीडिया कर्मियों ने मोहम्मद उमर को कॉल करके सीएम की लोकेशन भी पूछी थी जिसपर उसका कहना था कि वो जंगल नहीं गया।
परिवहन विभाग से वाहन के विषय में एक जानकारी और मिली है कि जो छह सीटर होती है उसकी फिटनेस की आवश्यकता नहीं होती है। जबकि 8 सीटर को होती है।
इस मामले में वन मंत्री सुबोध उनियाल ने पीसीसीफ हाफ को और उनके द्वारा पीसीसीएफ (वाइल्डलाइफ) को जांच करने का आदेश दिया गया है। जांच के क्रम में ही ड्राइवर और स्टोर कीपर का जवाब तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक ड्राइवर उमर, स्टोर कीपर के ऊपर बड़ी कार्रवाई की गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
