रामनगर: एक और महिला को बाघ ने मार डाला

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर | कॉर्बेट टाइगर रिजर्व: कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। ढेला रेंज के सांवल्दे गांव निवासी एक महिला को जंगल में लकड़ी लेने के दौरान टाइगर ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान सुखिया देवी के रूप में हुई है। महिला रोज़ की तरह जंगल में लकड़ी लेने गई थी, तभी घात लगाए टाइगर ने उस पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार


घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद महिला के शव को जंगल से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान


इस हृदयविदारक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं महिला की मौत से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और टाइगर की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी की मांग की है।
वन विभाग द्वारा घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :मैक्स अस्पताल में हल्द्वानी के दो मरीजों के जटिल कैंसर का सफल उपचार

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें