रामनगर में हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। नशा ही युवक की हत्या की वजह बना। पीने को चिलम नहीं मिलने से भड़के युवक ने ही पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की थी। आज युवक को पुलिस नेे साक्ष्यों के गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
बता दे कि रविवार को कोसी नदी बाइपास पुल के समीप मंदिर परिसर में मोहल्ला गुलरघट्टी नई बस्ती निवासी चंद्रसेन कश्यप उर्फ चांद पुत्र सीताराम कश्चप की सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह पुलिस नशे को ही मानकर चल रही थी। जिसके बाद पुलिस की जांच में मोहल्ला बंबाघेर निवासी सौरभ चंद्रा का नाम हत्या की वारदात में सामने आया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया।
जानकारी देते हुए कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि घटना के दिन आरोपी सौरभ व तीन अन्य युवकों ने मृतक चंद्रसेन के साथ मंदिर परिसर में नशा करने के लिए चिलम पी। लेकिन सौरभ को एक ही बार चिलम पीने को दी। इस बीच आरोपी का मृतक युवक से विवाद भी हुआ था। इसके बाद आरोपी व अन्य तीन युवक वहां से चले गए।
इसके बाद करीब आधे घंटे बाद आरोपित सौरभ फिर चंद्रसेन के पास आया। उससे वह चिलम पीने को मांगने लगा। लेकिन उसने नहीं दिया। यहीं से उसने बदला लेने की ठान ली। जैसे ही चंद्रसेन पेड़ के नीचे दरी बिछाकर लेट गया तभी सौरभ ने समीप ही पड़ा पत्थर उठाकर उसके सिर पर पर मार दिया। कुछ देर छटपटाने के बाद उसकी मौत हो गई। कोतवाल कलाम ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून:(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा का आया Update
उत्तराखंड: यहां भालू ने वन दरोगा, प्रधान सहित 4 लोगों को किया घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM की कड़ी कार्रवाई, जाति छुपाकर भूमि विक्रय पर कड़ी कार्रवाई, 1.170 हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार में निहित
नैनीताल: फॉर्चूनर में बैठ हूटर बजाना विधायक के बेटे को पड़ा भारी, उतरी “वीआईपी हनक”
नैनीताल :(बड़ी खबर) IAS दीपक रावत के निर्देश पर जिला विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा अतिक्रमण को किया ध्वस्त
देहरादून :(बड़ी खबर) पुलिस अधिकारियों के तबादले
हल्द्वानी : शहर में शुक्रवार को इन जगह आएगी LPG गैस की गाड़ी
देहरादून : (बड़ी खबर)19 शिक्षकों को मिलने जा रहा यह पुरस्कार
हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज.. 

