देहरादून: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है और प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, 7 से 10 जुलाई के बीच पर्वतीय और कुछ मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर 70 मिमी या उससे अधिक वर्षा होने की संभावना भी व्यक्त की गई है। इसके चलते सभी जिलों को सतर्क रहने और आवश्यक तैयारियां रखने के निर्देश दिए गए हैं।
लगातार हो रही बारिश का असर सड़क यातायात पर भी पड़ा है। प्रदेश में फिलहाल 43 सड़कें बंद हैं। इनमें लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 12 और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) की 31 सड़कें शामिल हैं। संबंधित विभाग सड़कों को खोलने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
बारिश के दौरान भूस्खलन, चट्टान गिरने, नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ने तथा निचले इलाकों में जलभराव की आशंका बनी हुई है। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को मौसम की जानकारी लेने के बाद ही सफर करने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार बागेश्वर, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून और हरिद्वार के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर : कक्षा 2 के छात्र गोलू पुरी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य
लालकुआं :(दुखद) यहां सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में कोहराम
खटीमा में CM धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल के लिए 10 करोड़ का ऐलान, देशभर से पहुंचे कलाकार
उत्तराखंड: खटीमा के एकलव्य विद्यालय के लिए 10 करोड़ का ऐलान, हॉस्टल का काम भी जल्द होगा शुरू
खटीमा में सजा जनजातीय संस्कृति का रंगमंच, CM धामी ने बजाया ढोल, जुएल ओराम ने किया बड़ा ऐलान
उत्तराखंड: CM धामी ने बनबसा-टनकपुर के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं
अब देहरादून तक सीमित नहीं रहेगी कैबिनेट, बनबसा से धामी सरकार ने दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड: धामी के पिता के श्राद्ध से लेकर मोहम्मद दीपक मामले पर राजेश शुक्ला ने कांग्रेस को घेरा
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में विस्तार से पढ़िए निर्णय, लालकुआं के लिए भी फैसला
चंपावत-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक हुई खत्म, 24 महत्वपूर्ण निर्णय 
