देहरादून– कोटा के बाद अब उत्तराखंड में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने देहरादून में छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद किया। बारिश के कारण कार्यक्रम निर्धारित समय से कुछ देर बाद शुरू हुआ, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में पहुंचे। इससे पहले राहुल गांधी ने एक निजी होटल में कांग्रेस के विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ बैठक की। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों की समस्याएं सुनीं और उनसे खुलकर बातचीत की।
संवाद के दौरान राहुल गांधी ने प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की बातें सुनीं। मंच से कई छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पेपर लीक और अनियमितताओं के कारण उन्हें मानसिक, आर्थिक और शैक्षणिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहुल गांधी ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर उठाया जाएगा और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर लगातार संघर्ष किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने भी बिना किसी झिझक के अपने सवाल और सुझाव रखे। कांग्रेस नेताओं ने इसे युवाओं की आवाज को मंच देने वाला कार्यक्रम बताया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
