हल्द्वानी – उत्तराखंड शूटिंग के लिए बालीवुड के कलाकारों की पसंदीदा जगह बन चुका है। राज्य बनने से पहले और राज्य बनने के बाद दर्जनों फिल्मों की शूटिंग हो चुकी हैं। वहीं बीते कुछ सालों से ओटीटी के लिए कई वेब सीरीज की भी शूटिंग उत्तराखंड में हो चुकी है।
वहीं अब हल्द्वानी में मशहूर बॉलीवुड कलाकार राहुल देव को लेकर एक वेब सीरीज की शूटिंग शहर के निजी स्कूल की क्रीम लोकेशन में शुरू हो गयी है।
बताया जा रहा है इस वेब सीरीज की स्टार कास्ट में राहुल देव के अलावा हिना खान और चंकी पांडे सरीखे बॉलीवुड के फेमस एक्टर इस वेब सीरीज़ की शूटिंग मैं शामिल होने हल्द्वानी पहुंचने वाले हैं।
हालांकि इस वेब सीरीज़ का नाम क्या है,अभी सीक्रेट रखा गया है। शूटिंग की लोकेशन पर पहुंचे तो उस वक्त राहुल देव एसएसपी के गेट अप में शॉट देते हुए बिजी दिखे।
प्रोडक्शन के लोगों से बात करने पर पता चला कि बिग बॉस फेम हिना खान और बॉलीवुड के मशहूर कलाकार चंकी पांडे भी इस वेब सीरीज़ की शूटिंग करने हल्द्वानी पहुंच रहे हैं। धाकड़ सितारों से सजी इस वेब सीरीज़ की स्टोरी और अन्य कलाकारों के बारे में फिलहाल उन्होंने सीक्रेट रखा है।
इस वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान फेमस एक्टर राहुल देव SSP के लुक में गजब ढाते नजर आ रहे हैं। फेमस कलाकारों के अलावा इस वेब सीरीज में हल्द्वानी के लोकल कलाकारों को भी मौका दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर
उत्तराखंड के टॉपर्स को CM धामी ने किया सम्मानित, शिक्षा व्यवस्था पर भी कही ये बात
हल्द्वानी में बेसबॉल कैंप का आगाज, बच्चों को ट्रेनिंग देने पहुंचे पूर्व भारतीय टीम के कप्तान 
