हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने की। मेले में बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडरों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान सिटी मिशन मैनेजर आई.पी. पंत ने स्ट्रीट वेंडरों को पीएम स्वनिधि पुनर्गठित योजना के तहत मिलने वाले ऋण, डिजिटल भुगतान, क्रेडिट कार्ड सुविधा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी केंद्र सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने वेंडरों को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने स्ट्रीट वेंडरों से अपील की कि वे पीएम स्वनिधि योजना का लाभ लेकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाएं। साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि अब पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहले की तुलना में अधिक सरलता से पहुंच रहा है।
कार्यक्रम के अंत में नगर निगम की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों और उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सामुदायिक संगठनकर्ताओं तथा दगड़ू सेना समूह की महिला सदस्यों की भी उपस्थिति रही।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
