देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सहसपुर स्थित श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य सरकारी सेवाओं को लोगों के घर-घर तक पहुंचाना है…ताकि आम जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है और सरकार संवेदनशील, जवाबदेह तथा जनहित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस अभियान से शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत हुआ है और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।

शिविर में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया। कई पात्र लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र और अन्य सहायता भी वितरित की गई। विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ मौके पर ही जरूरी सेवाएं उपलब्ध कराईं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि अभियान के पहले चरण में प्रदेशभर में करीब 700 जनसेवा शिविर आयोजित किए गए…जिनमें पांच लाख से अधिक लोगों ने भाग लिया। वहीं, सेवा पखवाड़े के तहत अब तक 64 हजार से ज्यादा नागरिकों ने शिविरों में भागीदारी की है और हजारों शिकायतों का समाधान किया गया है।
शिविर के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और कई मामलों में अधिकारियों को मौके पर ही समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इनमें सोलर लाइट लगाने, सिलाई मशीन उपलब्ध कराने, सड़क और जल निकासी कार्य, श्मशान घाट निर्माण, पार्क और ओपन जिम बनाने, डिस्पेंसरी और एंबुलेंस की व्यवस्था सहित कई स्थानीय विकास कार्य शामिल रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन, निवेश और रोजगार जैसे क्षेत्रों में तेजी से काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक नागरिक तक विकास और जनकल्याण योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
