देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित हालात का जायज़ा लेने देहरादून पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उनका स्वागत किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने स्टेट गेस्ट हाउस में उच्च स्तरीय बैठक की और प्रदेश में हाल ही में आई बाढ़ व भूस्खलन से हुई तबाही की जानकारी ली।
प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार को तत्काल 1200 करोड़ की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है ताकि राहत और पुनर्वास के कार्यों को गति दी जा सके। साथ ही उन्होंने आपदा में मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50,000 की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हालिया प्राकृतिक आपदाओं में जो बच्चे अनाथ हुए हैं उनकी देखरेख और शिक्षा की जिम्मेदारी PM CARES for Children योजना के तहत की जाएगी।
प्रभावितों से की मुलाकात, बचाव कार्यों की सराहना
प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा में प्रभावित परिवारों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार हर कदम पर राज्य के साथ है। उन्होंने NDRF, SDRF और ‘आपदा मित्र’ स्वयंसेवकों से भी मुलाकात कर उनके जमीनी कार्यों की सराहना की।
क्षतिग्रस्त मकानों और ढांचे के पुनर्निर्माण को मिलेगा सहयोग
पीएम ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत क्षतिग्रस्त घरों के पुनर्निर्माण के लिए विशेष पैकेज लाया जाएगा। इसके साथ ही सड़कों, पुलों, स्कूलों और अन्य सार्वजनिक ढांचों को फिर से खड़ा करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव सहयोग देगी।
आकलन के बाद मिलेगी और मदद
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र से विशेषज्ञ टीमें भेजी गई है जो नुकसान का आकलन कर रही हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की सहायता भी दी जाएगी।
अंत में प्रधानमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में उत्तराखंड अकेला नहीं है पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद
अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी एक्सपायरी डेट, उत्तराखंड में 26 अक्टूबर से लागू होगा नियम
उत्तराखंड: महिला चौकी इंचार्ज से मारपीट के मामले में पुलिस का एक्शन, सिपाही पर मुकदमा दर्ज 
