हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। अपनी धरोहर न्यास हल्द्वानी द्वारा गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी के लिये प्रथम योजना बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट ने गोल्ज्यू यात्रा के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुये बताया की यात्रा का उद्देश्य उत्तराखंड की धार्मिक संस्कृति का संरक्षण करते हुये सारे समाज को उत्तराखंड की संस्कृति से जोड़ना है।अपनी धरोहर न्यास द्वारा निकाली जा रही तृतीय गोल्जयू यात्रा अक्षय तृतीया 19 अप्रैल चंपावत स्थित मुख्य मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के बाद खटीमा,सितारगंज होते हुये किच्छा मे रात्रि विश्राम किया जायेगा और अगले दिन रुद्रपुर, काशीपुर हरिद्वार होते हुए 21 अप्रैल को देहरादून पहुंचेगी। उसके बाद यात्रा पौड़ी, बद्रीनाथ, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा होते हुये 7 मई को रामनगर से हल्द्वानी पहुंचेगी जहाँ यात्रा धार्मिक परम्परा के साथ भव्य स्वागत होगा। बैठक मे सभी ने अपने सुझाव दिये और कहाँ कि यात्रा रामलीला मैदान पहुंचेगी जहाँ से शोभायात्रा के रूप मे बाजार क्षेत्र होते हुये गोल्ज्यू मंदिर पार्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया

बैठक मे रवि दुर्गापाल, एन बी गुणवंत,प्रभा खनका, भुवन भाष्कर पांडेय, सुशील अग्रवाल, डी के पांडेय, एल डी पांडे, विजय तिवारी, भवानी शंकर नीरज, रवि जोशी, सी एस किरौला, अतुल अग्रवाल, आर्यन बेलवाल, तनिष्क गोस्वामी, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र बोरा, आनंद सिंह भाकुनी, प्रताप सिंह जंतवाल, महेश बेलवाल, अमर सिंह बोहरा मौजूद रहें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें