हल्द्वानी में गर्माई सियासत… कांग्रेस और यूकेडी के ये नेता भाजपा में शामिल
हल्द्वानी: शुक्रवार को कांग्रेस और उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के दो वरिष्ठ नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पदाधिकारियों ने इन नेताओं का फूलों की मालाओं से स्वागत किया और उन्हें पार्टी में विधिवत शामिल किया।
इस अवसर पर तिकोनिया में मेयर प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया गया। सांसद अजय भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, लालकुआं विधायक मोहन सिंह बिष्ट, निवर्तमान मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने पूजा अर्चना के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री रेनू जोशी और उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व जिला महामंत्री सतीश कांडपाल ने भाजपा की सदस्यता ली। रेनू जोशी नगर निगम के नए 20 वार्डों में अपनी मजबूत सामाजिक पकड़ रखती हैं, जिससे भाजपा को चुनावी लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, सतीश कांडपाल की राज्य और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता के कारण उनकी युवाओं में प्रभावशाली छवि है, जिसे भाजपा ने महत्व दिया है।
सांसद अजय भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम हल्द्वानी के गठन के बाद से भाजपा का मेयर चुना गया है। पूर्व मेयर जोगेंद्र रौतेला के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को हल्द्वानी की जनता ने सराहा है और यही कारण है कि अब लोग भाजपा के प्रति आकर्षित हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट, चुनाव संयोजक हरीश चंद्र पांडे, महामंत्री नवीन भट्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट और अन्य कार्यकर्ता शामिल थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
