रुद्रपुर के बहुचर्चित प्रकाश धामी हत्याकांड में नामजद फरार दो हत्या आरोपियों के खिलाफ पुलिस अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी कर रही है 82 की कार्रवाई के बाद पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई के लिए न्यायालय में आवेदन कर दिया है । इसके अलावा फरार शूटरों की तलाश भी पुलिस द्वारा की जा रही है।
यह भी पढ़ें👉 BREAKING NEWS- उत्तराखंड में आज कोरोना से 9 लोगों की मौत, जानिए अपने इलाके का हाल
गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को भाजपा समर्थित पार्षद प्रकाश धामी के घर के बाहर अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी थी जिसके बाद पुलिस ने हत्या का खुलासा किया और हत्या को अंजाम देने वाले एक शूटर राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया इसके साथ ही इस हत्या का षड्यंत्र रचने वाले पूर्व सभासद राजेश गंगवार और एक अन्य सूत्र अतुल राठौर को भी पुलिस गिरफ्तार करने में कामयाब रही लेकिन इस हत्या में शामिल अनु गंगवार और दिनेश शर्मा के अलावा रिंकू शर्मा और विनय शर्मा सहित बिल्लू राठौर की अभी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें👉 नैनीताल- विदेशी मीडिया में छाया नैनीताल का यह इलाका, देश का बना पहला मास गार्डन, जानिए खासियत
40 दिन से अधिक बीत जाने के बाद अब तक पुलिस के हाथ ना आने वाले इन हत्या आरोपियों में मुख्य षड्यंत्रकारी अनु गंगवार और दिनेश शर्मा के घर की कुर्की के खिलाफ पुलिस ने तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़ें👉 बॉलीवुड के मशहूर गायक सोनू निगम इन दिनों उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में, जानिए क्या कर रहे हैं…


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध
नैनीताल की लाइफ लाइन फिर होगी मजबूत, मॉल रोड के पुनर्निर्माण में तेजी; जानिए कितना काम हुआ
उत्तराखंड: भीमताल में 16 होम स्टे की जांच, 3 पर जुर्माना और 7 को नोटिस
उत्तराखंड: दर्दनाक हादसा, टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन का अगला हिस्सा पिचका, दो की मौके पर मौत 

