हल्द्वानी में सुधारने को तैयार नहीं लोग, नगर निगम ने जारी की अंतिम चेतावनी
हल्द्वानी। शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने खुले में कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में मंडी बायपास क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकते पाए जाने पर एक पिकअप वाहन स्वामी पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माने की राशि वाहन स्वामी द्वारा जमा करा दी गई है, वहीं नगर निगम ने भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी की है।
नगर निगम के अनुसार, 29 जून 2026 की शाम मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने मंडी बायपास पर वाहन संख्या UK 05 CA 0832 को खुले में कूड़ा फेंकते हुए देखा। जांच में वाहन स्वामी की पहचान मनोज अग्रवाल, पुत्र स्वर्गीय अवधेश कुमार, निवासी अलकनंदा कॉलोनी, बरेली रोड, हल्द्वानी के रूप में हुई।
नगर निगम ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम-2026, माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों तथा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) के प्रावधानों के उल्लंघन का मामला मानते हुए वाहन स्वामी के खिलाफ ₹10,000 का नगद चालान किया। यह राशि 30 जून 2026 को जमा कर दी गई।
नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि वाहन स्वामी ने इसे अपनी पहली गलती बताते हुए भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने का आश्वासन दिया है। इसे देखते हुए नगर निगम ने उन्हें अंतिम एवं कठोर चेतावनी जारी की है कि यदि भविष्य में दोबारा सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा फेंकते हुए पाया गया तो उनके विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं वाहन स्वामी की होगी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
