सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत,चार अन्य लोग हुए गंभीर रूप से घायल।
चमोली- उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार 25 जुलाई को सड़क हादसा हो गया. हादसा ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ. इस सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। वाहन सवार सभी लोग 28 जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में वोट डालने के लिए अपने गांव जा रहे थे, तभी बीच रास्ते में ये हादसा हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर छिनका के पास सवारियों से भरा मैक्स वाहन अचानक से पटल गया। राहगीरों ने तत्काल मैक्स वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को मामले की सूचना दी। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंची और हादसे में घायल हुए सभी लोगों को तत्काल जिला हॉस्पिटल गोपेश्वर भिजवाया। पुलिस ने बताया कि डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को तो मृत घोषित कर दिया था, वहीं गंभीर रूप से घायल चार लोगों को भर्ती किया। हादसे में वक्त वाहन में नौ लोग सवार थे। अन्य चार लोगों को हल्की ही चोटें आई है. बताया जा रहा है कि वाहन सवार सभी लोग पैरी गांव है, जो 28 जुलाई को होने वाले मतदान में वोट डालने के लिए गोविंदघाट से पैरी गांव जा रहे थे।
पुलिस ने हादसे में मरने वाले व्यक्ति का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक और घायलों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्यता हादसे का कारण तेज रफ्तार लग रहा है। हालांकि अभी मामले की जांच की जा रही है। ड्राइवर और अन्य लोगों से पूछताछ की जाएगी, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित
उत्तराखंड: सरकारी जमीनों पर बने मस्जिद-मदरसे और ईदगाहों की जांच तेज, सामने आए कई मामले
नैनीताल में ‘Selfie With Jute Bags’ अभियान, नंदा देवी महोत्सव में लोगों ने दिया प्लास्टिक छोड़ने का संदेश
उत्तराखंड: यहां पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति फरार,
नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 165 मामलों का निस्तारण
SIR को लेकर हल्द्वानी में बड़ी बैठक, राजनीतिक दलों के सवालों का अधिकारियों ने दिया जवाब
बॉलीवुड की दुनिया में लालकुआं की नन्हीं कलाकार ने मचाया धमाल, 
