- मौसम बदलने के आसार- उत्तराखंड में मौसम बिगड़ने के आसार आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट
देहरादून (उत्तराखंड)- प्रदेश भर में बढ़ रहे तापमान के बीच मौसम विभाग ने पहाड़ से लेकर मैदान तक आने वाले दो से तीन दिनों तक बारिश का अंदेशा जताया है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि 29,30 और 31 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है वहीं 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 2 से 3 दिनों तक बारिश के चलते तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है जिसके चलते बढ़ रहे तापमान से आम लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
भारत मौसम विभाग, देहरादून से प्राप्त सूचना के अनुसार उत्तराखण्ड के कुछ स्थानों पर में दिनांक 29.03.2024 एवं 31.03.2024 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/ओलावृष्टि के दृष्टिगत (येलो एलर्ट) तथा दिनॉक 30.03.2024 को कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं (40-50 Kmph) तक हवाएं चलने के दृष्टिगत (ऑरेज एलर्ट) जारी किया गया है। अतः इस अवधि में अतिवृष्टि से सम्भावित क्षति एवं मार्ग बाधित होने, संवेदनशील ग्रामों एवं अन्य क्षेत्रों मे होने वाली घटनाओं आदि से तत्परता से निपटने हेतु जनपद के समस्त सम्बन्धित अधिकारी एलर्ट पर रहेंगे तथा क्षेत्र में तैनात अधीनस्थ समस्त कार्मिकों / संसाधनों को भी अलर्ट पर कर दें । विशेषकर जनपद में पेड़ों के गिरने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत पेड़ों के त्वरित निस्तारण के साथ सतर्कता बनाये रखने हेतु एलर्ट पर रहेंगे ।
वर्षा के उपरान्त बैराज / नदियों/नालों में तेज जलप्रवाह के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों टीमें तैनात कर दी जाएं। लोक निर्माण विभाग के समस्त खण्डों द्वारा भूस्खलन से संवेदनशील मार्गों / स्थानों पर उक्त अवधि में जे.सी.बी. मशीनों एवं गैंग कार्मिकों की तैनाती 24×7 सुनिश्चित की जाए । समस्त जिला / परगना / विकासखण्ड एवं सम्वन्धित क्षेत्र के अधिकारी अपने-अपने मुख्यालय पर बने रहेंगे, अधिकारीं / कर्मचारी अपने मोबाईल फोन ऑन रखेंगे तथा प्रत्येक घण्टे की आपदा सम्बन्धी सूचना तहसील कंट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को 05942-231178/231179 तथा टोल फ्री नम्बर (1077) पर आवश्यक रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बीएलओ से अभद्रता पर निर्वाचन विभाग सख्त, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
हल्द्वानी के 1200 दुकानदारों की बढ़ी चिंता! 5 गुना किराया बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मेयर से लगाई गुहार
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट, सभी बड़े भवनों की होगी जांच
चारधाम यात्रा के बीच सीएम धामी का बड़ा संदेश, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
उत्तराखंड को मिलेगा ज्यादा केंद्रीय पैसा? मुख्य सचिव ने बनाया नया प्लान
उत्तराखंड में सभी भवनों का फायर सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य, मुख्य सचिव ने दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड में भूमि प्रबंधन सुधारों की बड़ी तैयारी, मुख्य सचिव ने मांगी व्यापक कार्ययोजना
हल्द्वानी : हल्द्वानी में फुटपाथ अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का ताबड़तोड़ अभियान
हल्द्वानी : कर्तव्य पथ पर दुनिया से रुखसत हुए फायरमैन जगजीत सिंह, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई
ऋषिकेश में दर्दनाक सड़क हादसा, शिवपुरी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत 

