- तबादले पर मेडिकल देने वालों को किया जाएगा अनिवार्य सेवानिवृत्त
नैनीताल। शिक्षा विभाग की खास नजर अब उन शिक्षकों पर है जो तबादले होने पर बीमार होने का हवाला देते हुए मेडिकल लगा देते हैं।
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि इस साल से शिक्षकों के तबादले काउंसलिंग के जरिये किए जाएंगे। मेडिकल बोर्ड की राय पर बीमार शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्त किया जाएगा। रावत ने कहा कि कई शिक्षक तबादले के दौरान किसी बीमारी का मेडिकल देते हुए उनको रियायत देने की मांग करते हैं। ऐसे शिक्षकों के मेडिकल अब मेडिकल बोर्ड के सामने रखे जाएंगे। मेडिकल बोर्ड की राय पर ही शिक्षकों को तबादले दिए जाएंगे। अगर मेडिकल बोर्ड ने कहा कि शिक्षक पढ़ाने लायक नहीं है तो विभाग ऐसे शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देगा। कहा कि एक जुलाई को शासन स्तर पर इस विषय में बैठक होगी। नैक सर्वे पर उन्होंने कहा कि हमारे कई कॉलेज और विश्वविद्यालय नैक रैंकिंग में विश्व की बराबरी में आ गए हैं। कहा कि हर विवि और कॉलेज को नैक कराना जरूरी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके 
