उत्तराखंड: जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 वर्षीय अमन का उपचार एम्स में शुरू

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: हाल ही में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्षीय बालक अमन की माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन बंसल से अपने बेटे के गंभीर स्वास्थ्य संकट की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनके पति मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बेटे का उचित उपचार नहीं कर पा रही हैं।

सुधा ने जिलाधिकारी से बालक के इलाज की मदद की गुहार लगाई। इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को बालक का उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और उपजिलाधिकारी मुख्यालय को इलाज की मॉनिटरिंग एवं व्यवस्थाओं को संभालने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकारी अस्पताल में उपचार संभव न हो…तो बालक का इलाज निजी चिकित्सालय या हायर सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों से कराया जाए।

जिलाधिकारी के निर्देश पर 2 वर्षीय अमन की जांच दून चिकित्सालय में कराई गई। इसके बाद बालक को उपचार के लिए एम्स अस्पताल रेफर किया गया…जहाँ उसे भर्ती कर विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल : फिल्म हनुमान अंश की टीम ने कैंची धाम पहुंच कर नीब करौरी बाबा का लिया आशीर्वाद लिया
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें