हल्द्वानी : टनकपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी के स्वचालित परीक्षण संस्थानों का औचक निरीक्षण
हल्द्वानी। आज सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी द्वारा हल्द्वानी सम्भाग के अर्न्तगत स्थापित स्वचालित परीक्षण संस्थान (ATS) हल्द्वानी और रुद्रपुर का औचक निरीक्षण किया गया।हल्द्वानी निरीक्षण के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) अजय गुप्ता उपस्थित रहे। वहीं रुद्रपुर निरीक्षण के दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) रुद्रपुर मोहित कोठारी एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) संजय कुमार भी मौजूद रहे।इसके साथ ही, आज स्वचालित परीक्षण संस्थान टनकपुर का औचक निरीक्षण सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) टनकपुर सुरेन्द्र कुमार एवं सम्भागीय निरीक्षक (प्राविधिक) चारू चन्द्र जोशी द्वारा किया गया।

निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी ने सेंटर संचालकों को निर्देशित किया कि संस्थान में आने वाले वाहन स्वामी/चालकों के साथ अनुशासित एवं मृदु व्यवहार किया जाए। निर्धारित फीस से अतिरिक्त कोई धनराशि न ली जाए और संस्थान में कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति न पाया जाए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक संस्थान के मुख्य गेट एवं प्रशासकीय भवन में निर्धारित फीस एवं शास्ति की फ्लेक्सी चस्पा की जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रत्येक माह का फिटनेस विवरण आगामी माह के प्रथम सप्ताह तक सम्भागीय परिवहन कार्यालय, हल्द्वानी में उपलब्ध कराया जाए।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या
नैनीताल :हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी के बेलबाबा क्षेत्र में स्थानांतरित करने के खिलाफ लगी याचिका खारिज
उत्तराखंड: मिर्जापुर से लाया स्मैक, सब्जी की आड़ में बेचता था, 80 लाख की स्मैक बरामद 
