- ओखलकांडा – 24 साल की उम्र में बना ग्राम प्रधान, डूंगरी के दीपक भट्ट ने रचा इतिहास
- पूर्व प्रधान प्रेम राम को दी शिकस्त, युवाओं में जश्न का माहौल
ओखलकांडा (नैनीताल)। डूंगरी ग्राम पंचायत से दीपक भट्ट ने महज 24 साल की उम्र में ग्राम प्रधान का चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने इस चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी और पूर्व प्रधान प्रेम राम को हराया। दीपक की यह जीत क्षेत्र में युवा नेतृत्व के बढ़ते प्रभाव को दर्शाती है।
दीपक भट्ट छात्र जीवन से ही सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। वर्ष 2019 में उन्होंने राजकीय महाविद्यालय पटलोट से छात्र संघ उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध जीतकर नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था।

जीत के बाद दीपक ने ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, यह जीत पूरे गांव की है। अब मिल-जुलकर डूंगरी गांव के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करेंगे। पारदर्शिता, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वरोजगार को प्राथमिकता दी जाएगी।
उनकी इस ऐतिहासिक जीत से गांव में युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि दीपक जैसे ऊर्जावान और पढ़े-लिखे युवा से गांव की दिशा और दशा में सकारात्मक बदलाव आएगा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मां नंदा-सुनंदा के दरबार पहुंचे CM धामी, युवाओं और महिलाओं के लिए कर गए बड़ा ऐलान
सरकारी जमीन पर कब्जा किया तो तुरंत मिलेगा अलर्ट! मुख्य सचिव ने 2 महीने की दी डेडलाइन
उत्तराखंड: किच्छा में बवाल, कांग्रेस विधायक और पूर्व BJP MLA के बीच धक्का मुक्की, पुलिस ने हिरासत में लिया
उत्तराखंड: NEET UG फर्जीवाड़े में पहली गिरफ्तारी! 45 लाख में MBBS सीट का सौदा, SIT ने 2 को पकड़ा
उत्तराखंड: यहां घर में घुसकर खूंखार बंदर ने पूर्व प्रधान पर किया जानलेवा हमला, कई टांके लगे
कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान 
