- नैनीताल में अब नहीं देख पाएंगे फेमस टिफिन टॉप, भूस्खलन के कारण डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म।
नैनीताल- मंगलवार रात नैनीताल में भारी भूस्खलन हुआ जिसके कारण ऐतिहासिक टिफिन टॉप की डोरथी सीट का अस्तित्व ही खत्म हो गया है। अब नैनीताल आने वाले पर्यटक यहां से पूरे शहर का सुंदर व्यू नहीं देख पाएंगे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात यहां भारी भूस्खलन हुआ जिस कारण बड़े-बड़े बोल्डर गिरे। जिसकी आवाज सुन लोग दहशत में आ गए।
भूस्खलन के कारण डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म⤵️
सरोवर नगरी नैनीताल में बीते कई सालों से टिफिनटॉप पर भूस्खल हो रहा था। लेकिन मंगलवार रात हुए भूस्खलन ने इस ऐतिहासिक स्थल का अस्तित्व ही खत्म कर दिया है। अब आप कभी टिफिनटॉप नहीं देख पाएंगे। मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात हुई बारिश के कारण यहां करीब 11 बजे भूस्खलन हुआ। जिस से ऐतिहासिक डोरथी सीट का अस्तित्व खत्म हो गया है।
नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है टिफिनटॉप⤵️
आपको बता दें कि टिफिनटॉप नैनीताल का प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां से सुंदर से नैनीताल शहर का व्यू देखने के लिए पर्ययक कई किलोमीटर ट्रैक करते थे। पिछले तीन साल से यहां लगातार भूस्खलन हो रहा है। मई 2023 में भी यहां दरारें नजर आई थी। जिस कारण पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। लेकिन कुछ समय बाद इसे फिर से खोल दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोबारा से आवाजाही शुरू करने के कारण ही यहां भूस्खलन बढ़ा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
