देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास देहरादून में राजस्व विभाग के 6 वेब पोर्टल का शुभारंभ किया। इन पोर्टलों में शामिल हैं
ई-भूलेख (Updated Version)
भू-नक्शा
भूलेख अंश
भू-अनुमति
एग्रीलोन पोर्टल
ई-वसूली (ई-आरसीएस) पोर्टल
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप विज्ञान, आईटी और एआई के माध्यम से आमजन को अधिक से अधिक सुविधा दी जा रही है। इन पोर्टलों से नागरिक तहसील कार्यालय आने की आवश्यकता के बिना घर बैठे मोबाइल या इंटरनेट के माध्यम से सत्यापित खतौनी और अन्य राजस्व सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
मुख्यमंत्री ने बताया कि ये पोर्टल सरलीकरण, समाधान और निस्तारण के संकल्प के अनुरूप तैयार किए गए हैं। इससे प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और नागरिकों का समय भी बचेगा।
मुख्य फीचर्स और लाभ:
ई-भूलेख पोर्टल: खतौनी की सत्यापित प्रति अब ऑनलाइन उपलब्ध, ऑनलाइन भुगतान के बाद घर बैठे प्राप्त।
भूलेख अंश पोर्टल: संयुक्त खातेदारी और गोलखातों में खातेदारों के अंश, जाति, लिंग और पहचान संख्या सहित डाटाबेस तैयार किया जाएगा।
भू-अनुमति पोर्टल: उद्योग और कृषि प्रयोजनों के लिए भूमि उपयोग/भूमि कार्य की अनुमति पूरी तरह ऑनलाइन।
एग्रीलोन पोर्टल: किसान अब भूमि के सापेक्ष कृषि या कृषि-संबंधित गतिविधियों के लिए ऋण ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऋण अदायगी के बाद बैंक द्वारा स्वतः चार्ज रिमूव।
ई-वसूली पोर्टल: राजस्व वसूली प्रक्रिया डिजिटल, प्रत्येक स्तर पर ट्रैकिंग संभव।
भू-नक्शा पोर्टल: भूमि मानचित्र (कैडस्ट्रल मैप) सार्वजनिक डोमेन में निःशुल्क उपलब्ध।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 6 वेब एप्लीकेशन का नया संस्करण डिजिटल इंडिया की भावना, विकसित भारत और विकसित उत्तराखंड के लक्ष्यों के अनुरूप तैयार किया गया है। इस पहल से ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ ईज ऑफ लिविंग को भी बढ़ावा मिलेगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव राजस्व एस.एन पांडेय, सचिव एवं आयुक्त राजस्व परिषद रंजना राजगुरु, अपर सचिव आनंद श्रीवास्तव, एनआईसी और राज्य के सभी जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य को पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह
देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत
उत्तराखंड: यहाँ जन शताब्दी ट्रेन की चपेट में आने से किशोर की मौत !
देहरादून :कर एवं राजस्व निरीक्षक के 29 पदों पर भर्ती का मौका
रुद्रनाथ ट्रैक पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला शव
उत्तराखंड में रिश्ते हुए शर्मसार, 95 वर्षीय नानी से दुष्कर्म के आरोप में नाती हिरासत में 
