उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून: चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड परिवहन निगम ने इस बार तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती संख्या और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निगम ने कई नई व्यवस्थाएं लागू करने का फैसला किया है।

इस बार खास बात यह है कि अब तक सिर्फ ऋषिकेश से संचालित होने वाली चारधाम बस सेवा को हरिद्वार तक भी विस्तारित किया जा रहा है। यानी यात्री अब हरिद्वार से सीधे चारधाम के लिए बस सेवा का लाभ ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  JokaRoom: Quick‑Fire Slots & Instant Wins for the Modern Player

पहली बार मिलेगी ट्रैम्पो ट्रैवलर बुकिंग सुविधा

रोडवेज इस बार यात्रियों को नया विकल्प देने जा रहा है। पहली बार चारधाम यात्रा के लिए ट्रैम्पो ट्रैवलर की बुकिंग सुविधा शुरू की जाएगी। हरिद्वार से इसके लिए छह ट्रैम्पो ट्रैवलर उपलब्ध रहेंगे…जिन्हें समूह या परिवार अपनी जरूरत के अनुसार बुक कर सकेंगे। अभी तक ये ट्रैम्पो ट्रैवलर देहरादून-मसूरी और नैनीताल-हल्द्वानी रूट पर ही संचालित होते थे…लेकिन अब इन्हें चारधाम यात्रा में भी शामिल किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण 14 अप्रैल को, नाम को लेकर आई नई मांग

100 बसों का रिजर्व बेड़ा तैयार

यात्रा के दौरान किसी भी अतिरिक्त दबाव या आपात स्थिति से निपटने के लिए परिवहन निगम 100 बसों का रिजर्व बेड़ा भी तैयार रखेगा। इसके साथ ही जरूरत के अनुसार बसों के ट्रिप भी बढ़ाए जाएंगे…ताकि यात्रियों को इंतजार न करना पड़े।

चारधाम यात्रा मार्ग पर बसों की सुचारु आवाजाही बनाए रखने के लिए वर्कशॉप सुविधाओं को भी मजबूत किया जा रहा है।
श्रीनगर और ऋषिकेश स्थित वर्कशॉप में अतिरिक्त संसाधन जुटाए जाएंगे, ताकि रास्ते में किसी तकनीकी खराबी की स्थिति में तुरंत मरम्मत हो सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई....टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू

यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए परिवहन निगम ने नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिया है। निगम की प्रबंध निदेशक रीना जोशी ने कहा कि इस बार यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और विकल्पों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें